राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: बिना ब्याज 10 लाख तक लोन
राजस्थान सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY) शुरू की है। इस योजना के तहत युवा 10 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को नौकरी की तलाश के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है। योजना 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी और इसे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
योजना मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और अन्य कई सेक्टर में व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए लोन प्रदान करती है। इसके अलावा मार्जिन मनी और CGTMSE Fee की भी सुविधा सरकार द्वारा दी जाएगी। संस्थागत आवेदक जैसे HUF, सोसायटी, LLP, कंपनी और स्वयं सहायता समूह भी आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
आयु: 18 से 45 साल
संस्थागत आवेदक या कंपनी की स्थिति में पंजीकरण अनिवार्य
संस्थान का 51% हिस्सा 18-45 वर्ष के युवाओं के पास होना चाहिए
बैंक डिफॉल्टर इस योजना के अंतर्गत लोन नहीं ले सकते
पहली बार लोन लेने वाले आवेदकों को ब्याज सब्सिडी मिलेगी
लोन राशि और बैंक
लोन राशि:
| शैक्षिक योग्यता | मैन्युफैक्चरिंग | सेवा/व्यापार | मार्जिन मनी |
|---|---|---|---|
| 8वीं-12वीं | 7.5 लाख | 3.5 लाख | 10% अधिकतम 35,000 |
| ग्रेजुएट/ITI+ | 10 लाख | 5 लाख | 10% अधिकतम 50,000 |
लोन देने वाले बैंक:
राष्ट्रीय वाणिज्यिक बैंक
प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
राजस्थान वित्त निगम, सिडबी, अर्बन और सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक
आवेदन प्रक्रिया
SSO ID बनाएं: पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर Citizen/Udhyog विकल्प से रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन करें: SSO ID से पोर्टल या मोबाइल ऐप में लॉगिन कर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार (MYSY) विकल्प चुनें।
फॉर्म भरें: आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, व्यवसाय का प्रकार, और स्थान भरें।
जांच और चयन: 3 सदस्यीय समिति आवेदन और दस्तावेजों की जांच कर निर्णय लेगी। आवेदन में कमी होने पर 15 दिन में सुधार किया जा सकता है।
लोन मंजूरी: आवेदन के 30 दिन के भीतर लोन मंजूर किया जाएगा।
लोन नहीं मिलेगा
15 लाख से अधिक कीमत वाली कमर्शियल गाड़ी रखने वालों
प्रतिबंधित उत्पाद/सेवा
खनन, रियल एस्टेट गतिविधियां
NGO, Trust जैसी लाभरहित संस्थाएं
मार्जिन मनी और चुकौती
मार्जिन मनी शॉर्ट टर्म डिपॉजिट में रहेगा, 2 साल तक EMI समय पर चुकाने पर पैसा वापस मिलेगा।
लोन अधिकतम 5 साल में चुकाना होगा। ब्याज में छूट केवल 5 साल तक।
मोरेटोरियम पीरियड 6 महीने।
FAQs
पेनल्टी: गलत जानकारी देने पर 18% ब्याज सहित मार्जिन मनी और CGTMSE Fee लौटाना होगा।
उपयोग: लोन केवल प्रस्तुत प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
फॉर्म: ऑनलाइन SSO पोर्टल/एप से उपलब्ध।
इस योजना के माध्यम से राजस्थान के युवा बिना ब्याज लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।