News Image

📅 14 जुलाई : इतिहास के पन्नों से

🔹 महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

1996 – अमेरिका ने ब्राउन संशोधन के अंतर्गत पाकिस्तान को हथियार भेजना प्रारम्भ किया।

1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2003 – रूस की एथलीट येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वॉल्ट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2007 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008

नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित किया।

वेनेजुएला की डायना मेंडोज़ा ने मिस यूनिवर्स 2008 का खिताब जीता।

दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंटरनेट ब्लॉगर, एक ऑस्ट्रेलियाई महिला का निधन हुआ।

🎉 जन्मदिवस

1856गोपाल गणेश आगरकर – प्रख्यात समाज सुधारक।

1900देशबंधु गुप्त – स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रभक्त और पत्रकार।

1902चन्द्रभानु गुप्त – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी।

1909ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – केरल के प्रथम मुख्यमंत्री और प्रमुख कम्युनिस्ट नेता।

1920शंकरराव चह्वाण – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।

1929कैलाश चंद्र जोशी – भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1942के. कालीमुत्तु – नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1971अनिल फिरोजिया – भाजपा सांसद, उज्जैन से लोकसभा सदस्य।

🕯️ पुण्यतिथि

1896राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध विद्वान।

1975मदन मोहन – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक।

1982डॉ. रमन विश्वनाथन – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक।

2003लीला चिटनिस – हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री।

2008वाई. वी. चंद्रचूड़ – भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश।