News Image

📅 10 जुलाई – इतिहास के पन्नों से

🌟 महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

1995 – म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की को लगभग 6 वर्षों की नजरबंदी के बाद रिहा किया गया।

1997 – फिजी में नया संविधान पारित होने से भारतीय समुदाय को राजनीतिक अधिकार प्राप्त हुआ।

2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।

2005 – अर्जेंटीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।

2006 –

रूस के विद्रोही नेता शमील बसायेव मारे गए।

इनसैट-4सी उपग्रह को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया, लेकिन यह मिशन असफल रहा।

2007 – पाकिस्तान की लाल मस्जिद में सेना की कार्रवाई के दौरान नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद गाज़ी मारे गए।

2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट ऑफ बुकर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2017 – अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई।

🎉 10 जुलाई को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1910 – कर्नल धर्मवीर सिंह, भारतीय सेना के वीर सैनिक।

1934 – रजनीकांत अरोल, समाजसेवी।

1942 – सैयद अली, भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।

1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़।

1950 – परवीन सुल्ताना, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।

1951 – राजनाथ सिंह, वरिष्ठ राजनेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1956 – आलोक नाथ, अभिनेता।

1983 – चित्रा के. सोमन, भारतीय एथलीट।

1921 – असद भोपाली, प्रसिद्ध गीतकार व शायर।

🕯️ 10 जुलाई को हुए निधन

1927 – सर गंगा राम, प्रख्यात इंजीनियर व समाजसेवी।

1971 – भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के महान लोक कलाकार।

2004 – अब्दुल गफ़ूर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।

2006 – अहमद नदीम क़ासमी, प्रसिद्ध उर्दू शायर।

2014 – ज़ोहरा सहगल, दिग्गज अभिनेत्री व रंगमंच कलाकार।