News Image

विवेकानंद केंद्र का गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज

पद्मश्री से सम्मानित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता भिड़े का होगा मार्गदर्शन



विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के अजमेर शाखा द्वारा 9 जुलाई को शाम 5:30 बजे से सूचना केंद्र के भूतल पर स्थित आर्ट गैलरी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।।
नगर प्रमुख अंकुर प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री से सम्मानित सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर गुरु स्तोत्र के पठन के साथ ही गुरु भजन भी आयोजित होंगे।
कार्यक्रम का समापन ओमकार ध्यान के साथ होगा।