News Image

महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर व निर्भया ब्रावो अवॉर्ड समारोह संपन्न, 1200 से बालिकाओं ने लिया भाग

 

निर्भया ब्रावो अवॉर्ड के तहत 10 विभिन्न क्षेत्रों से 28 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा, रक्षा, कानून, पुलिस, सामाजिक सेवा, खेल, महिला उद्यमिता और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं।मंगलवार को सोफिया गर्ल्स कॉलेज अजमेर के सहयोग से निर्भया सेना राजस्थान द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर और निर्भया ब्रावो अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कार्यक्रम एक सराहनीय पहल रहा, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था।