News Image

राशिफल 20 जून 2025

 

मेष : परिवारजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा । छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचिएगा। मन फिर भी चिंताग्रस्त रह सकता है।

 

 

वृषभ : आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सन्मान मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद झगडे का वातावरण बना रहेगा। आपकी प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो जाएगी।

 

 

मिथुन : आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा । शारीरिक और मानसिक रुप से व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।  आर्थिक लाभ भी होगा।

 

 

कर्क :  आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे आजके दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। 

 

 

सिंह : आपको आज वाणी और वर्तन में संपूर्ण संयम रखना पडेगा । स्नेहीजनों के साथ मनदुःख हो ऐसे प्रसंग भी बनेंगे। आपकी अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। मानसिक भ्रांतियों कि तिलांजलि दे दीजिएगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहिएगा।

 

 

कन्या  :  व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। संबंधियो के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। 

 

 

तुला  : आज का दिन आप के लिये एकदम शुभ है। धार्मिक काम और दैवियदर्शन के लाभ मिलेंगे। आप को विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की शक्यता है। उपरी अधिकारीयों की तरफ से आप को प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

 

 

वृश्चिक :  आजका दिन आपके लिए एकदम शुभ है । धार्मिक यात्रा या दैवियदर्शन का लाभ मिलेगा। विविध क्षेत्रो में भी लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। उच्च अधिकारीयों को आप के कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं।

 

 

धनु  :  किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की सलाह हैं। हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में उत्पन्न होगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी। 

 

 

मकर  : आजका दिन मित्रो ओर स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। प्रवास की सुस्मृतियाँ मन में अंकित रह जाएँगी। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा।

 

 

कुंभ  : आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा । व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।विविध क्षेत्रो में भी लाभ मिलने की संभावना है।  शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।

 

 

मीन : अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। कार्य में यशकिर्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएँगे।