
पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 21 देशों ने किया वैश्विक नेतृत्व का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक मंच पर एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। साइप्रस ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III" से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर आधारित है।
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
"यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं, आकांक्षाओं और संस्कृति का सम्मान है। मैं इसे भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा साझा मूल्यों को समर्पित करता हूं।"
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि भारत और साइप्रस के संबंध आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
यह सम्मान पीएम मोदी को मिला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसे किसी विदेशी सरकार ने उन्हें प्रदान किया है।
हाल के अन्य प्रमुख सम्मान
मार्च 2025: मॉरीशस ने 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन'
अप्रैल 2025: श्रीलंका मित्र विभूषण
दिसंबर 2024: कुवैत का ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’
नवंबर 2024: गुयाना का 'ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस', बारबाडोस का 'ऑर्डर ऑफ फ्रीडम', डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान
पिछले वर्षों में मिले बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मान
यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ (2018)
अफगानिस्तान: स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
फिलिस्तीन: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन
यूएई: ऑर्डर ऑफ जायद
रूस: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू
मालदीव, बहरीन, अमेरिका, भूटान, फिजी, पापुआ न्यू गिनी सहित कई देशों द्वारा शीर्ष सम्मान
इन सम्मानों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नीति, सांस्कृतिक मूल्यों और विकासशील देशों के साथ उनके रिश्तों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को मान्यता दी है।