News Image

🔬 नीट 2025 में राजस्थान के महेश ऑल इंडिया टॉपर, लड़कियों में अविका अग्रवाल नंबर वन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार करीब 20.8 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। टॉपर की सूची में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है। लड़कियों में सबसे ज्यादा अंक दिल्ली की अविका अग्रवाल ने प्राप्त किए हैं।

टॉप-3 में शामिल हैं:

🥇 महेश कुमार (राजस्थान)

🥈 उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश)

🥉 कृषांग जोशी (महाराष्ट्र)

दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों से भी कई होनहार छात्र टॉप-10 में पहुंचे हैं।

🧪 टॉप-10 टॉपर सूची में शामिल अन्य नाम:
मृणाल किशोर झा, जेनिल विनोदभाई भायानी, केशव मित्तल, झा भाव्या चिराग, हर्ष केदावत, आरव अग्रवाल।

📊 कटऑफ स्कोर 2025 (श्रेणी अनुसार):

सामान्य / EWS: 686 – 144

सामान्य / EWS – PwD: 143 – 127

OBC / SC / ST: 143 – 113

📌 रिजल्ट देखने के लिए छात्र वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।