News Image

इंपोर्टेंस ऑफ़ योगा विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास विकास परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व सिंधी संगीत समिति रजि. अजमेर राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में इंपोर्टेंस ऑफ़ योगा विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम स्वामी सरवानंद हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक संस्था के महासचिव घनश्याम भगत ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में लता ठारवानी व्याख्याता राजकीय अल्प भाषाई शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि योग न केवल शरीर अपितु मन को भी बल प्रदान करता है। साहित्यकार जय किशन गुरबानी ने अपने उद्बोधन में बताया योग हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। योगाचार्य दौलत राम थदानी द्वारा सभी को योग कराया गया।मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी महानरेगा सुरेश सिंधी व सुधार सभा की सचिव महेश्वरी गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कवि अशोक मंगलानी द्वारा योग पर कविता वाचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंधी संगीत समिति के अध्यक्ष मनोहर मोटवानी , उपाध्यक्ष भगवान वरलानी, स्वामी सर्वानंद विद्यालय के सचिव शिवकुमार सारस्वत व प्रधानाचार्य उमेश गौतम जी द्वारा ज्योत प्रज्वलित करके किया गया। अतिथियों का आभार पार्षद रमेश चेलानी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर गोविंद जैनानी, आत्म प्रकाश उदासी, राजेश जूरानी, रामचंद्र खूबचंदानी, दीपक निहलानी, , रुक्मणी वतवानी, सीमा मोटवानी, कौशल्या देवी, नानक गजवानी, किशोर विधानी, कुंदन दास वतवानी आदि सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन कलाकार घनश्याम ठारवानी द्वारा किया गया।