News Image

झुलस उठा राजस्थान, 50 डिग्री की तरफ दौड़ा पारा,

  जैसलमेर, बाड़मेर में लू का रेड अलर्ट    जैसे कि पूर्वानुमान थे प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पारा 46 डिग्री पहुंच चुका है। भयानक लू चल रही है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
[1:40 pm, 8/4/2025] Swami News.: राजस्थान में सड़कों पर निकलना अब जानलेवा हो चुका है। भीषण गर्मी ने प्रदेश में जबरदस्त लू का दौर शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी की चेतावनी दे दी है और लू के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण लू  के प्रकोप से अब लोगों की हालत खराब हो रही है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार आज स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में वीसी के जरिए राज्य भर के स्वास्थ्य महकमे की बैठक ले सकता है।