.png)
भारत बना स्विट्जरलैंड की प्राथमिकता, एफटीए से खुलेंगे नए द्वार: पीयूष गोयल
भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड दौरे के दौरान कहा कि हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से दोनों देशों को व्यापक लाभ मिलेगा। यह समझौता सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। गोयल ने कहा कि स्विट्जरलैंड की तकनीक और भारत की जनशक्ति एवं संसाधनों का मेल दोनों देशों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
श्री गोयल ने बताया कि स्विट्जरलैंड की लगभग 1500 कंपनियां उच्च तकनीकी क्षेत्रों जैसे रिसर्च, प्रीसिशन मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग आदि में सक्रिय हैं। इनसे भारत को तकनीकी ज्ञान और निवेश मिलेगा, जिससे अंतरिक्ष, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और निर्माण जैसे क्षेत्रों में उन्नति की संभावनाएं प्रबल हैं।
इस दौरान स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की मंत्री हेलेना एर्टीडा ने भारत को एक मजबूत लोकतंत्र और वैश्विक बाजार का भरोसेमंद विकल्प बताया। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की तुलना में भारत में व्यापार को लेकर अधिक संभावनाएं हैं और स्विट्जरलैंड की प्राथमिकता भारत है।
गोयल ने यह भी बताया कि भारत वर्तमान में यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, अमेरिका, पेरू और चिली सहित कई देशों के साथ भी एफटीए पर बातचीत कर रहा है। इनमें से कुछ समझौते जल्द ही अंतिम रूप ले सकते हैं।
इस बैठक से भारत-स्विट्जरलैंड के आर्थिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।