.png)
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को रणनीतिक उप सेना प्रमुख की जिम्मेदारी, डीजीएमओ का दायित्व भी संभालेंगे
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को पदोन्नत करते हुए उन्हें उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई भूमिका में वह सेना के सभी रणनीतिक और परिचालन क्षेत्रों की निगरानी करेंगे, जो उप सेना प्रमुख (सुरक्षा) को रिपोर्ट करते हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल घई वर्तमान में सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) का दायित्व निभा रहे हैं, और पदोन्नति के बाद भी वह यह जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
यह नियुक्ति भारतीय सेना की रणनीतिक तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।