News Image

"बिहार की हर सीट पर उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, बोले - NDA की जीत के लिए लड़ेंगे पूरा चुनाव"

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि LJP (रामविलास) बिहार की 243 में से सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, और यह फैसला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूती देने के मकसद से लिया गया है।

भोजपुर जिले की एक जनसभा में बोलते हुए चिराग ने कहा, "मेरी पार्टी और मैं हर सीट पर उतरेंगे ताकि NDA एकजुट होकर जीत की ओर बढ़ सके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर हमारा पूरा भरोसा है।"

उन्होंने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी तीखे हमले किए। खास तौर पर RJD और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि 'जंगलराज' के लिए सिर्फ RJD नहीं, बल्कि कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है।
“बिहार के उस दौर में जब राज्य अराजकता में था, तब RJD और कांग्रेस दोनों सत्ता में साझेदार थे,” चिराग ने कहा।

उन्होंने यह भी साफ किया कि LJP (रामविलास) NDA से अलग नहीं है और उनका उद्देश्य केवल गठबंधन को और मजबूत बनाना है।