
भव्य मंदिर में श्रीराम-सीता का दिव्य विराजमान
रामनगरी अयोध्या के इतिहास में गुरुवार का दिन हमेशा के लिए स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य राम मंदिर में भगवान राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इसके साथ ही श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विधिवत रूप से विराजमान हो गए।
🌅 ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में शंखध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की सुगंध से एक दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। देशभर से आए संतों, आचार्यों और वैदिक विद्वानों के समवेत स्वर ने पूरे परिसर को पुण्यभूमि में परिवर्तित कर दिया।
👑 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस पल को और भी गरिमामयी बना दिया। उन्होंने सभी देव विग्रहों का स्नान, अभिषेक और पूजन किया। इसके पश्चात राम दरबार की मूर्तियों से आवरण हटाया गया और राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया।
🕉️ इस पावन अवसर पर अयोध्या के 19 प्रमुख संत-धर्माचार्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, संघ और विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।