News Image

अजमेर दक्षिण में पानी के निकासी हेतु 13  नालों   का होगा सुदृढ़ीकरण-भदेल

 

 

अजमेर शहर। विधायक भदेल ने दिनांक 31.03.2025 को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनका समाधान किया। वर्षा एवं गन्दे पानी की निकासी की समस्या के संबंध में विधायक भदेल ने अवगत करवाते हुए कहा कि करीब 60 करोड़ रूपए की लागत से अजमेर दक्षिण में पानी की निकासी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। काफी समय से क्षेत्रवासी गंदे व वर्षा के पानी के निकासी समुचित तरीके से नहीं होने के कारण परेशान थे। जिसका सबसे बड़ा कारण था कि अजमेर दक्षिण में जो वर्षों पुराने नाले बने हुए थे या तो वे जीर्णक्षीर्ण हो चुके थे अथवा वे उन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इन सब बाधाओं को दूर करने का प्रयास वर्षों से किया जा रहा था। अजमेर शहर के गंदे व वर्षा के पानी की निकासी हेतु हर बिन्दु पर अथक प्रयास किए गए। डी.पी.आर. बनवाई गई। जिसके पश्चात् नालों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री महोदय से बजट हेतु आग्रह किया गया। जिसकी परिणिति यह हुई कि वर्ष 2024-25 में अजमेर दक्षिण में नालों के निर्माण हेतु 60.00 करोड़ रूपए से अधिक राशि का बजट आवंटन किया गया।
विधायक भदेल ने बताया कि उनके द्वारा अजमेर शहर के ड्रनेज सिस्टम के सुधार हेतु हर स्तर पर पत्राचार किया गया एवं संबंधित विभागों के मंत्री एवं उच्चाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से जाकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया गया है। चूंकि कांग्रेस शासन के पांच वर्ष सिर्फ सरकार को बचाने में चले गए। प्रदेश के समस्त विकास कार्य अवरूद्ध हो गए थे। जो कार्य पिछली भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए थे, उन कार्यों को भी कांग्रेस सरकार गति प्रदान नहीं कर पाईं। बल्कि उन्हें उलझाने का कार्य किया। जनता को हो रही परेशानियों से कांग्रेस सरकार को कोई सरोकार नहीं था।

वार्ड नं. 48 में 6 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से होगा नालों का निर्माण-भदेल
विधायक भदेल ने बताया कि वार्ड नम्बर 48 में दो नालों के निर्माण का शिलान्यास किया जा चुका है, जिसकी कुल लागत करीब 6 करोड 18 लाख रूपए होगीं। यह नाले मेयों कॉलेज से नानकी भवन और नानकी भवन से एस्केप चेनल तक बनेगें। जिनकी लम्बाई क्रमशः 868 मीटर व 178 मीटर होगी। इन नालों के निर्माण से यहां की नीचली कॉलोनियां झलकारी नगर, सुरहरी कॉलोनी आदि में जो वर्षा के समय पानी भर जाता है और घरो में घूसता है, उससे निजात मिल पाएगी। वर्षा के दिनों में यहां के क्षेत्रवासियों को रहना दुभर हो जाता था और आवागमन बाधित रहता था। क्षेत्रवासियों द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी कि पानी की समस्या से निजात दिलवाई जावे। इन नालों के निर्माण हेतु मेरे द्वारा कई बार पत्राचार किए गए एवं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री जी एवं वित्तमंत्री महोदय को अवगत करवाया गया। इन नालों के निर्माण से वर्षों पुरानी जल भराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। वार्ड नं. 48 में अन्य विकास कार्य भी जल्द पूरे करवाए जाएगा। यहां निवासरत लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

 
अब तक करीब 27 करोड़ रूपए के छः नालों के निर्माण का शिलान्यास हो चुका है-भदेल
विधायक भदेल ने अवगत करवाया है कि अजमेर दक्षिण में ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों को गति प्रदान करते हुए छः नालों के निर्माण का शिलान्यास किया जा चुका है। इसमें करीब 27 करोड़ रूपए की लागत आएगी। विधायक द्वारा नाले निर्माण हेतु नियुक्त कार्यकारी एजेंसी एवं फर्म को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। तकनीकी एवं गुणवत्ता के मापदण्डों को ध्यान में रखकर पूरा काम किया जावे। जिन नालों का शिलान्यास किया जा चुका है वह निम्न है-
1-परबतपुरा नाला जिसकी लम्बाई 446 मीटर।
2-रेणु शर्मा नाला, जिसकी लम्बाई 542 मीटर।
3-नानकी भवन से एस्केप चैनल तक, जिसकी नम्बाई 178 मीटर।
4- मेयो कॉलेज से नानकी भवन, जिसकी लम्बाई 868 मीटर
5-डीएवी कॉलेज ब्यावर रोड़ से आनासागर एस्केप चैनल वाया रामगंज से गढ़ी मालियान तक, जिसकी लम्बाई 1450 मीटर।
6-नसीराबाद रोड से अर्जुनलाल सेठी नगर तक आरसीसी नाला व सर्विस रोड़ निर्माण कार्य, जिसकी लम्बाई 450 मीटर।

तैतीस करोड़ रूपए के 7 नालों के निर्माण का जल्द होगा कार्य प्रारम्भ-भदेल
विधायक भदेल ने कहा अन्य सात नालों के निर्माण संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है। अब शीघ्र ही तकनीकी खामियों को दूर कर कार्य का प्रारम्भ करवा दिया जाएगा। जिन नालों का शिलान्यास किया जाना है।
1-अजयनगर से न्यू गोविन्द नगर कॉलोनी गली नं. 2 तक, जिसकी लम्बाई 500 मीटर
2-रामगंज नाला, जिसकी लम्बाई 476 मीटर।
3-सुभाषनगर नाला, जिसकी लम्बाई 1932 मीटर।
4-एचएमटी से देव नारायण मन्दिर तक, जिसकी लम्बाई 1348 मीटर।
5-तारकस की बगीची से बंधन बैंक तक, जिसकी लम्बाई 203 मीटर।
6-अविनाश महेश्वरी स्कूल के पीछे से सांसी बस्ती पुलिया तक, जिसकी लम्बाई 367 मीटर।
7-पालबिचला विनय नगर से एस्केप चैनल नाला, जिसकी लम्बाई 228 मीटर है।

 
उक्त 13 नालों के कार्याे के उपरांत क्षेत्रवासियों को वर्षा के पानी के निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगा। क्षेत्रवासियों द्वारा काफी समय से इन नालों के जीर्णोधार की मांग की जा रही है और विधायक द्वारा इस ओर भरसक प्रयास किए जा रहे थे। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सभी कार्यो को प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता रहेगा।