
दक्षिण विधानसभा के आर्य व आदर्श मण्डल पदाधिकारियों की हुई घोषणाः- भदेल
भदेल ने सभी पदाधिकारियों को दुपटा पहनाकर स्वागत किया
अजमेर शहर। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने शुक्रवार को दक्षिण विधानसभा के आर्य व आदर्श मण्डल की मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा कर आगामी दिनों में भाजपा के स्थापना दिवस व अम्बेडकर जयंती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
विधायक भदेल ने बताया कि दक्षिण विधानसभा में आदर्श व आर्य मण्डल में नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की गई एवं स्वागत किया गया साथ ही आगामी दिनो में आने वाले भाजपा के स्थापना दिवस व बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
विधायक भदेल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना के उद्देश्यों के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा देश के विकास के लिए सक्रिय रही है। साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में देशप्रेम को सर्वोपरी रखा जाता है। परन्तु कांग्रेस ने हमेशा अपने हित को सर्वोपरी रखा है और वह देश तोड़ने वालों के साथ खडी रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश विरोधी नीतियों को अपनाया है।
विधायक भदेल ने कार्यकर्ताओ को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिर्वतन के एक नए युग की शुरुवात कर रहा है। उन्होने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढाकर 12 लाख रुपए करने से करदाताओं की राहत जैसे कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णयो के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया। विधायक भदेल ने वक्फ संशोधन विधेयक पर अवगत कराते हुए कहा कि यह बिल 1952 में बना था परंतु वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार में इस बिल में संशोधन करते हुए वक्फ बोर्ड को कई प्रकार की शक्तियां प्रदान की जिसके अन्तर्गत जिस जगह पर वक्फ बोर्ड अपना अधिकार बताएगा वह भूमि वक्फ बोर्ड की कहलायेगी और व्यक्ति को आपत्ती होने पर वह वक्फ बोर्ड के समक्ष ही अपना पक्ष रख सकेगा। लेकिन आज भाजपा सरकार ने उक्त नियम में संशोधन करते हुए भूमि मालिक को अधिकार दिया है कि वह वक्फ बोर्ड के खिलाफ सक्षम न्यायालय में अपना परिवाद दर्ज करवा सकता है।
यह रहेगा कार्यक्रम
6 अपैल को भाजपा स्थापना दिवस
6 से 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों के साथ एकत्रित होकर पार्टी का स्थापना दिवस बनाना।
8 और 9 अप्रैल को मण्डल एवं विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करना।
आदर्श मण्डल अध्यक्ष हितेश ढाबरिया ने मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की गई है जिसके अनुसार
मण्डल महामंत्री पद हेतु रोमेश मिश्रा, सुरेन्द्र वर्णवाल, उपाध्यक्ष पद हेतु आनन्द चौधरी, दिलावर चौहान, पुष्पा सिंह, रीना कुशवाहा, दिलीप शर्मा, पतराम यादव, मंत्री पद हेतु मधु भारद्वाज, खेम सिंह, यतेन्द्र शर्मा, मुकेश पंचोली, रीना माहेश्वरी, आनन्द भडाना, कोषाध्यक्ष पद हेतु नरेन्द्र दुहार, प्रचार मंत्री पद हेतु हिमांशु शर्मा, कार्यालय मंत्री पद हेतु विनोद शर्मा, प्रवक्ता पद हेतु लक्ष्मीकांत बुन्देल को नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार आर्य मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह जेदिया ने बताया कि उनके द्वारा मण्डल पदाधिकारियों की घोषणा की गई है जिसके अनुसार उपाध्यक्ष पद हेतु गजेन्द्र शर्मा, काजल जेठवानी, मोनिका ढलवाल, सीताराम शेरा, सुरेश गुंजल, महेन्द्र हरियाला, महामंत्री विनोद साधवानी, गोविन्दराज, मंत्री पद हेतु विजय गोयर, देवेश शेखावत, रविकांत, माया फुलवारी, रश्मि गुप्ता, जितेन्द्र सहगल, प्रचार मंत्री हेतु सुरेश रुपानी, कोषाध्यक्ष पद हेतु हेमेन्द्र जैन, प्रवक्ता पद हेतु रजत मारु, कार्यालय मंत्री हेतु कैलाश भूराडिया को नियुक्त किया गया।