
जेनसोल के शेयर लुढ़के; डब्लूटीओ प्रमुख बोले- संकट में है मुक्त बाजार व्यवस्था
भारत ने अप्रैल तक 4.24 लाख टन चीनी का किया निर्यात, सोमालिया सबसे बड़ा खरीदार]
भारत ने चालू विपणन वर्ष में अब तक 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात किया है, जबकि सरकार द्वारा कुल 10 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी दी गई है। सबसे बड़ी खेप 92,758 टन सोमालिया भेजी गई है।
अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (AISTA) के मुताबिक, अप्रैल तक 3.27 लाख टन सफेद चीनी, 77,603 टन रिफाइंड चीनी और 18,514 टन कच्ची चीनी का निर्यात हुआ है। इसके अतिरिक्त करीब 25,000 टन चीनी लदान के लिए तैयार है।
अब तक अफगानिस्तान को 66,927 टन, श्रीलंका को 60,357 टन और जिबूती को 47,100 टन चीनी भेजी जा चुकी है। वर्तमान रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि इस विपणन वर्ष में कुल 8 लाख टन चीनी का निर्यात संभव हो सकता है।
[हेडलाइन: निसान फिर करेगी 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी]
जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर एक बार फिर बड़ी छंटनी की तैयारी में है। कंपनी वैश्विक स्तर पर 10,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, जिससे कुल 20,000 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 15 प्रतिशत है।
लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को 700 से 750 अरब येन तक घाटे की आशंका है। निसान इसी सप्ताह अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी।
[हेडलाइन: हार्डवेयर इंजीनियरिंग में महिलाओं की भागीदारी 26% बढ़ी]
हार्डवेयर इंजीनियरिंग जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान क्षेत्र में अब महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। वर्क इंडिया की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में महिलाओं के आवेदन में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
पुरुषों के आवेदन में भी 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, लेकिन महिलाओं की बढ़ती भागीदारी तकनीकी क्षेत्र में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलाव को दर्शाती है।