Bulletin 14 November 2026 AJMER NEWS HINDI NEWS PRIME TIME BULLETIN
अजमेर के पहाड़गंज स्थित गुजर बस्ती में निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में चार लोगों के दबे होने की सूचना है, वहीं मकान मालिक गोवर्धन गुर्जर की मलबे में दबने से मौत की खबर सामने आई है। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 2026 में पांच-पांच करोड़ रुपये कीमत के मारवाड़ी नस्ल के घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 13 नवंबर तक 1475 पशुओं की आवक दर्ज हुई है, लेकिन पशुपालक खरीददारों की कमी और बढ़ते खर्च से परेशान हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या भी पर्यटन कारोबार के लिए चिंता बनी हुई है।
अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जेबकतरे ने जायरीन के दो महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और मोबाइल बरामद कर जायरीन को वापस सौंप दिए। मोबाइल मिलने पर जायरीन की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और उन्होंने ख्वाजा साहब का शुक्राना अदा किया।
: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर अजमेर में कांग्रेसजनों ने नेहरू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने नेहरू को आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाला महान राष्ट्रनिर्माता बताया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
: अजमेर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बादशाह बिल्डिंग के पास गांधी पान की दुकान के ताले तोड़कर चोर करीब सवा लाख रुपये का माल ले उड़े। चोर 50 हजार रुपये नकद, महंगी सिगरेट और करीब 150 ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, वहीं दुकानदार दिलीप कुमार विजयवर्गीय ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।
. : अजमेर के स्टेशन रोड पर मनिया से इस्लामिया स्कूल के सामने तक सड़क पर बने गड्ढों से व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। मुख्य बाजार मार्ग होने के बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।