Bulletin 24 October 2026 AJMER NEWS HINDI NEWS PRIME TIME BULLETINBulletin 24 October 2026 AJMER NEWS HINDI NEWS PRIME TIME BULLETIN
अजमेर: चंद्रवरदाई स्टेडियम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की 37वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया, इस दौरान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक अनिता भदेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अजमेर: जिले की 122 ग्राम पंचायतों में पहले चरण का मतदान जारी रहा, जहां सरपंच और पंच पदों के लिए 804 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। बाघसुरी गांव में दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
अजमेर: दीपावली पर्व से पहले शहर में पानी की किल्लत दूर करने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठी है। पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने की मांग करते हुए आमजन को राहत दिलाने की बात कही।
: अजय नगर स्थित बालाजी मंदिर के पास नाला टूटा होने और उसमें कचरा जमा रहने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने संबंधित विभाग से नाले की मरम्मत करवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है
।अजमेर में आज भी पुराने नाम के दिशा-सूचक बोर्ड लगे हुए हैं। 23 जनवरी 2007 को नगर परिषद से नगर निगम बनने के बावजूद कई जगह बोर्डों पर नगर परिषद अजमेर लिखा नजर आ रहा है। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच पुराने बोर्डों को बदलने की जिम्मेदारी आखिर कौन निभाएगा?