Bulletin 18 October 2026 AJMER NEWS HINDI NEWS PRIME TIME BULLETIN
अजमेर के जवाहर रंगमंच में भाजपा शहर जिला अजमेर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित ‘नमो अनकही कहानियां’ का मंचन किया गया। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्षों के सफर को समर्पित इस कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुति के जरिए मोदी जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को दर्शाया गया।
अजमेर में 11 दिवसीय दशहरा महोत्सव के समापन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, जहां माता दुर्गा विसर्जन, श्रीराम की सवारी और रावण दहन सहित कई भव्य आयोजन होंगे। 20 अक्टूबर को पटेल मैदान में 65 फीट के रावण और 45 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
तीर्थ नगरी पुष्कर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए जयपुर घाट पर नगर परिषद की ओर से श्रमदान अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद कार्मिकों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर घाट पर फैले कचरे और प्लास्टिक की सफाई की।
अजमेर के तारागढ़ स्थित गढ़ बीठली पहाड़ी पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक परिसर के चामुंडा माता मंदिर में अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान चंद्रवरदाई स्टेडियम से माता काली के अखाड़े और भजन-कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो इंद्रेश्वर महादेव मंदिर होते हुए चामुंडा माता मंदिर पहुंची।
तीर्थ नगरी पुष्कर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की ओर से भव्य शौर्य पथ संचलन निकाला गया। परंपरागत गणवेश में दंड लेकर अनुशासित कदमताल करती महिलाओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया,