Bulletin 1 October 2026 AJMER NEWS HINDI NEWS PRIME TIME BULLETIN

 

अजमेर में निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा की प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने पलटवार करते हुए पूछा—आखिर भाजपा निर्वाचन आयोग के बचाव में क्यों उतर रही है? जयपाल ने ज्ञानेश के साथ कथित सांठगांठ का सवाल उठाते हुए भाजपा पर आरोप लगाए

 


अजमेर में अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैंमहाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से 2 अक्टूबर से 12 दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज होगा, जिसमें वाहन-साइकिल रैली सहित कई आयोजन होंगे। वहीं 11 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।

 


अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, नवनिर्वाचित पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोटासरा के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए समारोह को उत्साह के साथ मनाया।

 


पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय मेले की तैयारियों के साथ शहर के सौंदर्यीकरण का काम भी तेज कर दिया गया है। नगर परिषद आयुक्त रेखा जेसवानी ने ब्रह्मद्वार से मुख्य मार्ग तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और डिवाइडरों पर रंग-रोगन के कार्य को गति दी।
मेले को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मूलभूत सुविधाओं, रोशनी और सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के काम भी शुरू कर दिए गए हैं।

 


तारागढ़ क्षेत्र में लंबे समय से कचरा और गंदगी की समस्या से आमजन परेशान हैं। वार्ड संख्या 15 के लोगों का कहना है कि जगह-जगह कचरा जमा होने से बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले जायरीन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है।