राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड शैक्षिक भ्रमण शिविर का आयोजन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड शैक्षिक भ्रमण शिविर का आयोजन दिनांक 6 जून 2026 से 10 जून 2026 तक सोलांग वैली, मनाली (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिश्नर अजमेर डॉ रोशन दीप श्रीमाली ने बताया ने कि अजमेर 2 गाइडर डॉ रोशन दीप श्रीमाली एवं पुष्पा जी भावता ने भाग लिया। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों का भ्रमण करवाया गया। जिसमें सबसे पहले अंजनी महादेव मंदिर, मॉल रोड, हड़िंबा मंदिर , रोहतांग पास, सोलांग वैली, अटल टनल, सिस्सु, लाहौल स्पीति , चंद्रा नदी , व्यास नदी , मणिकरण साहेब ,शिव मंदिर , राम मंदिर , शॉल फैक्ट्री आदि का भ्रमण करवाया गया। अजमेर संभाग टोली लीडर पुष्पा जी को बनाया गया। इस शिविर में रहकर वहां की स्थानीय संस्कृति ,भौगोलिक स्थिति,पर्यावरण संतुलन , पर्वतीय क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। इस शिविर में अजमेर जिले की डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिश्नर डॉक्टर रोशनदीप श्रीमाली एवं पुष्पा जी भावता प्रिंसिपल ने भाग लिया।