अभिनंदन समारोह में अजमेर दिगम्बर जैन समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का स्वागत
श्री मुनिसुव्रत नाथ पंचायत की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत समारोह बुधवार को बड़ा धड़ा पंचायत नसिया जी में आयोजित किया गया। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों ने नई टीम का अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बैद ने कहा कि वर्तमान भौतिकवादी दौर में समाज सेवा करना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन सच्ची निष्ठा और समर्पण से समाज सेवा की राह आसान हो जाती है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मांगीलाल झांझरी, मंत्री प्रदीप गंगवाल, उपमंत्री नरेश गंगवाल, कोषाध्यक्ष अशोक पापल्या सहित कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र पाटनी, विकास पाटनी, मुकेश काला, पदम गंगवाल, मुकेश पाटनी, सुरेश काला, भागचंद गंगवाल, राजेश पाटनी, राजेन्द्र सोगानी, योगेश पाटनी, राजकुमार बड़जात्या और जिनेंद्र बोहरा का समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कई सामाजिक संगठनों ने मिलकर किया आयोजन
यह अभिनंदन समारोह बड़ा धड़ा पंचायत, तेरह पंथी धड़ा पंचायत, आदिनाथ जैन मिलन और दिगम्बर जैन महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर के गोधा उपस्थित रहे। वहीं जैसवाल जैन समाज केसरगंज के मंत्री सुनील जैन काके, दीपक कोठारी, ललित पांड्या और गौरव जैन सहित कई समाजसेवियों का भी स्वागत किया गया।
समारोह में प्रदीप पाटनी, कमल बड़जात्या, मनीष सेठी, अरुण सेठी, प्रेम कासलीवाल, गौरव पाटोदी, अनिल गदिया, राकेश अजमेरा, सुनील गंगवाल, राजेश बड़जात्या, अशोक पहाड़िया, रमेश पाटनी, महावीर अजमेरा, अशोक अजमेरा, रोहित काला, विशाल अजमेरा, सुरेन्द्र कुमार जैन, अतुल गंगवाल, मनोज पाटनी, सुनील पल्लीवाल, राजेंद्र पाटनी, टीकमचंद पाटनी और अनिल गंगवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
नई टीम ने किया भवन निर्माण का अवलोकन
बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी ने बताया कि समारोह के दौरान किशनगढ़ समाज की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन किया और नसिया जी में निर्माणाधीन नए भवन का अवलोकन भी किया। उन्होंने पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
48 वर्ष की उम्र में अध्यक्ष बने चन्द्र प्रकाश बैद
समारोह में यह भी बताया गया कि चन्द्र प्रकाश बैद किशनगढ़ जैन समाज की पंचायत व्यवस्था के चुनाव में अब तक सबसे कम उम्र में अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति हैं। 48 वर्ष की आयु में उन्होंने युवा टीम के साथ चुनाव जीतकर समाज की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने अजमेर दिगम्बर जैन समाज का आभार भी व्यक्त किया।