भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर संपत सांखला का भव्य स्वागत
पूर्व उपमहापौर संपत सांखला को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ओबीसी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बुधवार को उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शुभचिंतकों, मित्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संपत सांखला ने भाजपा संगठन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में कवल प्रकाश किशनानी, मुकेश खींची, शैलेंद्र सिंह परमार, डॉ. राजू शर्मा, डॉ. अरविंद पारीक, दुर्गाप्रसाद, रामस्वरूप कुड़ी, अशोक सोनी, देवदत्त डाबरा, हेमलता डाबरा, पदमसिंह चौहान, रणजीत सिंह चौधरी, गोरधन गुर्जर, राजकुमार मौर्य, भानू प्रताप चौहान, राजीव शर्मा, अंशु शर्मा, जितेंद्र सिंह परमार, मीनाक्षी असावा, विजयलक्ष्मी सुंदर प्रजापत, शमशुद्दीन, सुनीता कंवर, अविनाश भाटी, सतीश कुमार, विनीत सक्सेना और आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।