राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के 7 जून अधिवेशन की तैयारियों को लेकर अजमेर में बैठक
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के 7 जून को भरतपुर विकास प्राधिकरण ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को शिक्षा संकुल अजमेर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और अधिवेशन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करणसिंह जोधा ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षा, चिकित्सा, समग्र शिक्षा कर्मचारी संघ, मंत्रालयिक कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भाग लेंगे।
महासंघ के जिलाध्यक्ष वंश प्रदीप सिंह ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मेघवाहन सिंह करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र सह-संगठन मंत्री हरिमोहन शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढम, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक महेन्द्र सिंह मग्गो, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष गौरव सोनी सहित कई अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि अधिवेशन में विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर एक मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।
बैठक में कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष विमल किशोर गुरु, जिला महामंत्री अनिल जैन, मुकेश मूंदड़ा, जय गोयल, दीप मंडोलिया, शुभ कुमार जैन, राजकुमार भाटी, अमृत अग्रवाल, खगेन्द्र कुमार शर्मा, प्रदीप कश्यप, विनोद कुमार और विवेक कुमार सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।