मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर को दी 1.5 करोड़ की सौगात
पुष्कर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रविवार को पुष्कर क्षेत्र को 149.75 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 40 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण किया तथा 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान की चारदीवारी का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही भांवता गौशाला में 9.75 लाख रुपये की लागत से बने चार गोदामों का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंत्री रावत ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के युवाओं की मांग थी कि आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अब पुष्कर में भव्य खेल मैदान विकसित किया जाएगा जिससे युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुष्कर में नए अस्पताल निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
यहाँ देखें पूरी खबर
Facebook :- https://www.facebook.com/share/v/18ZniVAXiA/
YouTube :-
Instagram :- https://www.instagram.com/reel/DYt3TlsuB5y/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==