News Image

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में 5 दिवसीय Vacation Bible School का समापन

अजमेर। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च अजमेर में आयोजित 5 दिवसीय Vacation Bible School (VBS) का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम 20 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया।

VBS के दौरान बच्चों को प्रभु यीशु मसीह एवं बाइबल की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रुप सॉन्ग, सोलो सॉन्ग, फैंसी ड्रेस एवं बाइबल वर्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

VBS डायरेक्टर शिरीन लवण एवं संडे स्कूल सुप्रिटेंडेंट अंशु सैमुअल ने बताया कि बच्चों में धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में रेव फादर सुमित चौहान एवं रेव फादर एफ डब्ल्यू फिलिप ने विशेष प्रार्थना की।

यहाँ देखें पूरी खबर 

 

Facebook :- https://www.facebook.com/share/v/1D1t3xUr2d/

 

YouTube :- 

 

 

Instagram :- https://www.instagram.com/reel/DYtzNCwhxgo/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==