News Image

गंगा दशहरा पर मानव उत्थान सेवा समिति ने किया शरबत वितरण

अजमेर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति शाखा आश्रम घूघरा अजमेर की ओर से बस स्टैंड अजमेर पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए समिति के सदस्यों एवं भक्तजनों ने राहगीरों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। समिति के महात्मा बाई जी एवं पदाधिकारियों ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सहयोग करने वाले सभी भक्तजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

 

यहाँ देखें पूरी खबर 

 

Facebook :- https://www.facebook.com/share/v/1S6bFbDFXp/

 

YouTube :- 

 

 

Instagram :-

https://www.instagram.com/reel/DYtysttNXUE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==