News Image

अजमेर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने बांटा ठंडा पानी और पुलाव

भीषण गर्मी के बीच अजमेरु लेडीज सोशल सोसायटी ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए अजमेर रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय सेवा अभियान चलाया। संस्था की महिलाओं ने यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया और स्वादिष्ट पुलाव वितरित किया।

संस्था की ओर से बताया गया कि यह सेवा कार्य वर्ष 2008 से लगातार जारी है। संस्था का मानना है कि गर्मियों में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पर्याप्त ठंडा पानी नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं ने यात्रियों को पानी की बोतलें और भोजन वितरित कर राहत पहुंचाई। यात्रियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।

दिशा किशनानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल मानव सेवा है और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रहेंगे।


यहाँ देखें पूरी खबर 

 

Facebook :- https://www.facebook.com/share/v/1JLsCfoJ26/

 

YouTube :- 

 

 

Instagram :-https://www.instagram.com/reel/DYttnq5SM9b/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==