News Image

अधिक मास में गौ सेवा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

अनुभूति सेवा समूह द्वारा अधिक मास के पावन अवसर पर सनातन संस्कृति एवं गौ सेवा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्री गोपाल कृष्ण गौशाला, फॉयसागर रोड अजमेर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्म प्रेमी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना, परिक्रमा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। गौ माता का विशेष श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक ग्रंथों जैसे रामायण, भागवत गीता एवं विष्णु पुराण के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सामूहिक परिक्रमा कर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

श्रद्धालुओं ने गौ माता को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

संस्था की लेखा गर्ग ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक मास के पुण्य अवसर पर गौ सेवा, धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता और आस्था को बढ़ावा देना है।


यहाँ देखें पूरी खबर 

 

Facebook :- https://www.facebook.com/share/v/1BBGPef8sU/

 

YouTube :-

 

 

Instagram :- https://www.instagram.com/reel/DYtvAUQJb_V/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==