News Image

अजमेर पुलिस और CRPF टीम ने दिया फिटनेस का संदेश, ‘Sunday on Cycle’ कार्यक्रम आयोजित

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को अजमेर पुलिस द्वारा ‘फिट इंडिया मिशन’ के तहत ‘Sunday on Cycle’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अजमेर पुलिस के साथ CRPF के कमांडेंट एवं उनकी टीम ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन ग्राउंड में योग सत्र से हुई, जहां पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इसके बाद सभी ने साइकिल रैली में भाग लेते हुए फिट इंडिया का संदेश दिया।

अधिकारियों ने कहा कि नियमित व्यायाम और फिटनेस गतिविधियां शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यहाँ देखें पूरी खबर 

Facebook :- https://www.facebook.com/share/v/191Apj4d9z/
 

YouTube :- 

 


Instagram :- https://www.instagram.com/reel/DYti36Gph7K/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==