बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका
धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को शाम 5 बजे तक 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि किसी भी फिल्म के लिए बेहद बड़ी मानी जाती है, खासकर तब जब यह सिर्फ एक हफ्ते के भीतर हासिल की गई हो। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स और मजबूत कंटेंट के चलते फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है।
पहले छह दिनों में ही बना डाला रिकॉर्ड
फिल्म ने अपनी शुरुआत से ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये कमाने के बाद पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग दर्ज की गई। दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ का कलेक्शन किया गया।
पांचवें दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि छठे दिन भी 56.60 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया। इस तरह पहले छह दिनों में ही फिल्म की नेट कमाई 575.72 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 687.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
सातवें दिन भी जारी रही कमाई की रफ्तार
सातवें दिन भी फिल्म की कमाई में खास गिरावट देखने को नहीं मिली। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 11.64 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जो शाम 5 बजे तक बढ़कर 26.38 करोड़ रुपये हो गए।
इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 602.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि रात के शो के बाद इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। सातवें दिन की ऑक्यूपेंसी लगभग 23.5 प्रतिशत दर्ज की गई, जो वीकडेज के हिसाब से संतोषजनक मानी जा रही है।
बड़े रिकॉर्ड्स को किया ध्वस्त
‘धुरंधर 2’ ने महज छह दिनों में ही कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसने एनिमल, सीक्रेट सुपरस्टार और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।
फिल्म की इस सफलता ने इसे बॉलीवुड की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है। दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जलवा
फिल्म का प्रदर्शन केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में भी यह शानदार कमाई कर रही है। खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने भारतीय फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क स्थापित किया है।
अब तक फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 231.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने बजरंगी भाईजान और ‘एनिमल’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, यह फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों की सूची में भी शामिल हो चुकी है।
दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
वीकडेज में भी फिल्म की स्थिर कमाई यह दर्शाती है कि इसका क्रेज अभी खत्म होने वाला नहीं है। शाम और रात के शो में बढ़ती ऑक्यूपेंसी इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई जारी रह सकती है।