News Image

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक विवाह बंधन में बंधे, सितारों से सजी रही शादी की महफिल

भारत के महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने सानिया चंदोक के साथ गुरुवार 5 मार्च को विवाह कर लिया। मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। शादी के बाद अर्जुन और सानिया ने मीडिया के सामने आकर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

शादी के बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने नजर आया। सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी Anjali Tendulkar बेटे की शादी से बेहद खुश दिखाई दिए। वहीं अर्जुन की बहन Sara Tendulkar गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं

इस शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। Jay Shah भी इस समारोह में शामिल होने पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Suresh Raina अपनी पत्नी प्रियंका के साथ शादी में पहुंचे। रैना इन दिनों टी20 विश्वकप की कमेंट्री टीम का भी हिस्सा हैं।

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान MS Dhoni भी पत्नी Sakshi Dhoni के साथ समारोह में शामिल हुए। दोनों की जोड़ी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan अपनी पत्नी Safa Baig के साथ नजर आए।

युवा क्रिकेटर Prithvi Shaw भी अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं Shreyas Iyer और क्रिकेटर Aman Khan भी इस समारोह में शामिल हुए।

पूर्व खिलाड़ियों और कोचों की मौजूदगी

भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर Yuvraj Singh पत्नी Hazel Keech के साथ शादी में शामिल हुए। इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कोच Rahul Dravid भी पत्नी Vijeta Dravid के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी Ajinkya Rahane अपनी पत्नी Radhika Rahane के साथ नजर आए, जबकि पूर्व ऑफ स्पिनर Harbhajan Singh पत्नी Geeta Basra के साथ समारोह में शामिल हुए।

बॉलीवुड और उद्योग जगत की भी रही मौजूदगी

क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस शादी में शामिल हुईं। अभिनेता Abhishek Bachchan पत्नी Aishwarya Rai Bachchan के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं महान अभिनेता Amitabh Bachchan भी पत्नी Jaya Bachchan के साथ शामिल हुए।

देश के प्रमुख उद्योगपति Mukesh Ambani और Nita Ambani भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ Akash Ambani और Shloka Mehta भी समारोह में पहुंचे। इसके अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan पत्नी Gauri Khan और बेटी Suhana Khan के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

अगस्त 2025 में हुई थी सगाई

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चंदोक एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती बताई जाती हैं। वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी दायरे में रही हैं।

क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद वह गोवा के लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं। लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में अर्जुन ने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाकर सभी को चौंका दिया था।

आईपीएल में वह पहले Mumbai Indians का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में उन्हें ट्रेड के जरिए Lucknow Super Giants ने अपनी टीम में शामिल किया है।