News Image

सर्दियों में त्वचा को बेजान होने से बचाने के आसन उपाय

सर्दियों में ठंडी हवा और कोहरा त्वचा को रुखा और बेजान बना देते हैं। बाजार में बिकने वाले महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट त्वचा को चमकदार तो बनाते हैं लेकिन इनका असर बहुत सीमित समय तक ही रहता है। ऐसे में त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी और सुरक्षा देने के लिए घरेलू नुस्खे को बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

 

गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत

सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं इससे आपका शरीर हाइड्रेट होगा इसके अलावा चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें, गुनगुना पानी त्वचा से गंदगी हटता है। 
ध्यान रखें चेहरा साफ करने के लिए ज्यादा गर्म पानी का उपयोग न करें क्योंकि यह त्वचा को रुखा बनता है।

 

मलाई स्किन को मॉइश्चराइज

आयुर्वेद में मलाई को नेचुरल मॉइश्चराइजर माना गया है यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करती है। 
सर्दियों में मलाई में नींबू के रस की कुछ बूंदें या गुलाब जल मिलकर उपयोग किया जा सकता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखती है और ग्लो देती है।

 

देसी घी से करें चेहरे की मसाज

शुद्ध देसी घी में एंटी एजिंग गन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो चेहरे से झुर्रियां कम करने में मदद करते हैं। 
चेहरे पर घी से हल्दी मालिश करने से त्वचा मुलायम और कसी हुई रहती है। साथ होठों से रूखापन खत्म करने के लिए बेहतरीन उपाय है।

 

एलोवेरा जेल का प्रयोग करें

एलोवेरा ठंडा और हीलिंग गुना से भरपूर होता है। एलोवेरा जेल की नियमित प्रयोग से न सिर्फ डेड स्किन हटाई जा सकती है बल्कि कील मुंहासे के दाग धब्बों से भी मुक्ति पाई जा सकती है। 
ड्राई स्किन होने पर एलोवेरा जेल में शहर मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है।

 

स्टीम थेरेपी से करें त्वचा को साफ

हफ्ते में कम से कम एक बार चेहरे पर हल्की भाप लें इससे पोर्स खुलते हैं और डेड स्किन बाहर आती है।
ध्यान रखें भाप लेने के बाद चेहरे पर फेस पैक जरूर लगाएं।

 

* फेस ऑयल का करें इस्तेमाल

त्वचा पर तेल का इस्तेमाल  बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है। सर्दियों में बादाम का तेल और जोजोबा ऑयल सबसे अच्छे माने जाते हैं। 
रात में सोने से पहले तेल की कुछ बूंदें लेकर हल्के हाथ से मालिश करें यह त्वचा को चमकदार और नरम बनती है साथ ही चेहरे से दाग धब्बे कम करती है।

 

डिस्क्लेमर:- सेंसेटिव स्किन और त्वचा संबंधी गंभीर समस्या महसूस होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह लें। बिना पैच टेस्ट किए कोई घरेलू नुस्खा न आजमाएं।