News Image

राज्यपाल ने आरपीएससी सदस्य संगीता आर्या के इस्तीफे को दी मंजूरी

राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य संगीता आर्या का इस्तीफा राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने स्वीकार कर लिया है इसके संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
इस्तीफा स्वीकार होने के बाद आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डॉ संगीता आर्या की फोटो और सदस्यता विवरण हटा दिया गया है। आर्या के इस्तीफे के बाद अब आरपीएससी की वेबसाइट पर कुल 7 सदस्यों के नाम दर्ज हैं और इन 7 सदस्यों में से बाबूलाल कटरा के नाम के आगे निलंबित लिखा गया है।

गौरतलब है कि डॉ संगीता आर्या ने पिछले साल नवंबर में अपना इस्तीफा राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को भेजा था।

 

2020 में हुई थी आर्या की बतौर सदस्य नियुक्ति

अक्टूबर 2020 में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने संगीता आर्य को बतैर आरपीएससी सदस्य है नियुक्त किया था और उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 में पूरा होना था। फिलहाल आर्या के इस्तीफे के बाद आयोग में एक भी महिला सदस्य नहीं बची है।

 

हाईकोर्ट ने की थी सख्त टिप्पणी

SI परीक्षा 2021 को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट ने आदेश के साथ ही आरपीएससी के पूर्व सदस्यों पर सख्त टिप्पणी की थी।

कोर्ट ने कहा था कि "सदस्यों की संलिप्तता आयोग के भीतर  भ्रष्टाचार को दर्शाती है जिसके चलते साक्षात्कार और लिखित परीक्षा दोनों चरणों द्वारा भर्ती प्रक्रिया में विश्वसनीयता से समझौता हुआ है।"
इसके बाद आयोग सदस्य मंजू शर्मा 19 सितंबर में इस्तीफा दिया और डॉ संगीता आर्या ने नवंबर में राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया था।

 

मंजू शर्मा ने नैतिक आधार पर छोड़ी सदस्यता

राजस्थान हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद आरपीएससी सदस्य डॉ मंजू शर्मा ने इस्तीफा देते हुए राज्यपाल को भेजे गए पत्र में लिखा की "भले ही उनके खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है लेकिन वह आयोग की गरिमा को सर्वोपरि मानते हुए नैतिक आधार पर पद छोड़ रही हैं।"