बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर अशोक गहलोत ने जताया दुःख
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा की "बांग्लादेश से आ रही हिंदू अल्पसंख्यकों पर बर्बरता की खबरें विचलित करने वाली हैं, केवल 19 दिनों में 5 हिंदुओं की हत्या और महिलाओं के साथ हो रही हिंसा मानवता पर कलंक है।"
इंदिरा गांधी की सरकार ने इतिहास और भूगोल दोनों को बदला
गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए लिखा " वह यादें आज भी ताजा है जब 1971 के उस दौर में जब इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में भारत ने ना केवल कूटनीतिक सख्ती दिखाई थी बल्कि अपनी कड़ी इच्छा शक्ति से इतिहास और भूगोल दोनों को बदल दिया था। उन्होंने अमेरिका जैसी महाशक्ति की परवाह नहीं की जिसने भारत के खिलाफ अपना सातवां बेड़ा रवाना कर दिया था।"
केंद्र सरकार चिंता व्यक्त करने से आगे बढ़कर उठाए ठोस कदम
गहलोत ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा यह एक चिंता का विषय है कि ऐसा देश जिसका निर्माण भारत ने किया था वही आज भारत के खिलाफ हो गया है यह भारत सरकार की कूटनीतिक विफलता है। केंद्र सरकार को चिंता व्यक्त करने वाली बयानों से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाने चाहिए पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के मान सम्मान और जीवन की सुरक्षा करना हमारी नैतिक और कूटनीतिक जिम्मेदारी है।"
प्रधानमंत्री को करना चाहिए हस्तक्षेप
अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि "इतिहास गवाह है कि खोखले नारों की बजय निर्णायक नेतृत्व से निर्दोषों की जान बचाई जा सकती है। भारत के प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।"