सोनम कपूर ने पापा अनिल कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, करीना कपूर समेत कई सेलेब्स ने किया विश
आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्यों और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाइयां दीं।
बेटी सोनम कपूर से लेकर भाई बोनी कपूर तक, सभी ने अनिल कपूर के लिए प्यार भरे मैसेज शेयर किए। वहीं अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान ने भी उन्हें बर्थडे विश किया और उनके व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की।
सोनम कपूर ने कहा – दुनिया के सबसे अच्छे पापा
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के साथ एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,
“आप मेरे हीरो और मेरी इंस्पिरेशन हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी एनर्जी, डिसिप्लिन, पैशन और जिंदगी के लिए प्यार मुझे हर दिन हैरान करता है। आपकी बेटी होने पर मुझे गर्व है। आप दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं।”
बोनी कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर
अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उनके बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा,
“इस तस्वीर में अनिल को पहचानिए। पहले दो सही जवाब देने वालों को अनिल के साथ शानदार लंच के लिए बुलाया जाएगा। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।”
अर्जुन और करीना ने भी लुटाया प्यार
अर्जुन कपूर ने अपने चाचा अनिल कपूर की एनर्जी और फिटनेस की तारीफ करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं करीना कपूर खान ने लिखा कि अनिल कपूर हर काम में शानदार हैं और वह उनके और सैफ अली खान के सबसे पसंदीदा लोगों में से एक हैं।