News Image

11 दिसंबर – इतिहास में आज का दिन

महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2014 – संयुक्त राष्ट्र ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंज़ूरी दी।

2007उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुनः शुरू।

2003 – मैक्सिको के मेरिदा शहर में पहले भ्रष्टाचार-निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किए।

2002 – स्पेनिश नौसेना ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के जहाज़ को स्कड मिसाइलों के साथ पकड़ा।

1998 – 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ की अभिनेत्री आयशा धारकर को सर्वश्रेष्ठ ज्यूरी पुरस्कार।

1997 – ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

1994 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों के विरुद्ध सैन्य अभियान शुरू किया।

1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने स्वयं को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

1964यूनिसेफ़ (UNICEF) की स्थापना।

1960 – यूनिसेफ़ के सम्मान में 15 नए पैसे का विशेष डाक टिकट जारी।

1949 – पहलवान खाशाबा जाधव ने नागपुर प्रतियोगिता में मात्र 5 मिनट में जीत दर्ज की।

1946डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए; स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।

1941जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1937 – इटली मित्र राष्ट्र संघ से अलग हुआ।

1858बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

1845प्रथम आंग्ल–सिख युद्ध का आरंभ।

1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में पहला नगर निगम बनाया।

11 दिसंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1980 – अनिल कुमार मान – अंतरराष्ट्रीय भारतीय पहलवान

1969 – ज्योतिर्मयी सिकदर – एथलेटिक्स की प्रसिद्ध धाविका

1969 – विश्वनाथन आनंद – विश्व प्रसिद्ध भारतीय शतरंज खिलाड़ी

1942 – आनंद शंकर – गीतकार एवं संगीतकार

1935 – प्रणव मुखर्जी – भारत के 13वें राष्ट्रपति

1934 – सलीम दुर्रानी – भारतीय क्रिकेट के महान ऑलराउंडर

1931 – ओशो रजनीश – आध्यात्मिक गुरु

1922 – दिलीप कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के महान अभिनेता

1892 – अयोध्यानाथ खोसला – इंजीनियर एवं राजनीतिज्ञ

1882 – सुब्रह्मण्य भारती – तमिल कवि

1810 – अल्फ्रेड डोमोसे – फ्रांसीसी लेखक और कवि

11 दिसंबर को हुए निधन

2017 – सुनीता जैन – प्रसिद्ध हिन्दी व अंग्रेज़ी कहानीकार

2012 – पंडित रवि शंकर – भारत रत्न, महान सितार वादक

2004 – एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी – कर्नाटक संगीत की दिग्गज गायिका

1998 – कवि प्रदीप – सुप्रसिद्ध गीतकार

1988 – नागेन्द्र सिंह – भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त

1983 – बिनायक आचार्य – ओडिशा के 9वें मुख्यमंत्री

1967 – मेहरचंद महाजन – सुप्रीम कोर्ट के तीसरे मुख्य न्यायाधीश

1949 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक

1938 – जगत नारायण मुल्ला – प्रमुख वकील एवं सार्वजनिक कार्यकर्ता

विशेष अवसर एवं उत्सव

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह – 8 से 14 दिसंबर

हवाई सुरक्षा सप्ताह

यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बाल कोष दिवस) – 11 दिसंबर