News Image

सेवादल संगठन को सक्रिय करने के लिए विधानसभा, ब्लॉक, मंडल व बूथ स्तर तक होगा पुनर्गठन*
*सितंबर माह में होगा सेवादल का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर*



 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक इंडोर स्टेडियम अजमेर में आयोजित की गयी l     अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस सेवादल का संगठन सर्जन अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैठक में चर्चा की गयी जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ने कहा कि सितंबर माह में सेवादल के 300 पदाधिकारियों का जिला स्तरीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अजमेर में आयोजित किया जायेगा इससे पूर्व सेवादल संगठन को जिला, विधानसभा, ब्लॉक, मंडल व पोलिंग बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए इसका पुनर्गठन किया जायेगा l उन्होंने सेवादल संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओ को जोड़कर इसके पुनर्गठन के लिए अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण क्षेत्र में अलग अलग समन्वयक भी बनाए हैं जो सेवादल संगठन के साथ ही यंग ब्रिगेड व महिला ब्रिगेड का गठन भी किया जायेगा l शेखावत ने कहा कि राहुल गाँधी जो संघर्ष कर रहे हैं उनके हाथ मजबूत करें, उनके विचारों को आगे बढ़ाने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए राहुल गाँधी की आवाज बनें, शेखावत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के विचारों, हार्डिकर जी के नैतृत्व, प्रथम अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरू और प्रथम प्रशिक्षक सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के श्वेत सैनिकों को प्रशिक्षित किया जायेगा l प्रशिक्षण का उद्देश्य देश में नफ़रत और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ विचारक तैयार करना है l
    बैठक में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, अजमेर डेयरी अध्यक्ष व अजमेर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामचंद्र चौधरी, अजमेर  उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रही व सेवादल की प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष द्रौपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल व सुनील लारा, सेवादल के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अजमेर संभाग प्रभारी विजय नागौरा, जोधपुर संभाग  प्रभारी व अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवादल संगठन को कांग्रेस का फौलादी चौखटा एवं रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा भावना से कांग्रेस पार्टी की मजबूती व जन सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं, सेवादल का त्याग समर्पण व निष्ठा का कोई मुकाबला नही है l सभी वक्ताओं ने सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया l
      बैठक में शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, महिला सेवादल अध्यक्ष पुष्पा राजोरिया एवं कांग्रेस सेवा दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे ल