News Image

बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा गुरुकुल प्रणाली की पैरवी पर दिया जोर-आचार्य आर्य नरेष
 


अजमेर 08 अगस्त - आर्य समाज अजमेर के 145 में वार्षिक उत्सव वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत तीसरे दिन अचार्य आर्य नरेश के ब्रह्मत्व व श्यामवीर, विश्वेंद्र  गोयल, विवेक गौड़ तथा चिरंजीलाल शर्मा सपत्नीक के यज्ञमानत्व में चतुर्वेद शतकम पारायण यज्ञ में वेद मंत्रों की आहुतियां दी गई। तत्पश्चात प्रसिद्ध भजनोंपदेशक जगत वर्मा ने ‘‘तू है सच्चा पिता प्राण का प्यारा तू ही है’’, ‘‘कोई ना साथी कोई ना सहला जय के पथ पर चल अकेला’’, ‘‘प्रभु के धुन में अधीर बनकर निकल अकेला’’ भजन के माध्यम से वातावरण को ईश्वर भक्तिमय कर दिया। इसके बाद वैदिक विद्वान आचार्य आर्य नरेश ने परमपिता परमात्मा की असीम कृपा के लिए उसका नित्य स्मरण करने हवन संध्या करने, बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा गुरुकुल प्रणाली की पैरवी की तथा देश रक्षा के लिए महान ग्रंथों का स्वाध्याय करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक  डॉ गोपाल बाहेती ने आर्य समाज के चार दिवारी से बाहर निकल कर वैदिक प्रचार करने पर बल दिया तथा इसे सच्चा राष्ट्र निर्माण बताया। कार्यक्रम की श्रृख्ंाला में सायं 4ः30 बजे से 6ः30 बजे तक अचार्य आर्य नरेश के प्रवचनामृत तथा जगत वर्मा के भजनोपदेश उपस्थित सभी लोगो ने सुने। कार्यक्रम का संचालन मंत्री चिरंजीलाल शर्मा ने किया।
इसी क्रम में कल दिनांक 09 अगस्त शनिवार को प्रातः 8ः00 बजे से 9ः00 बजे तक चतुर्वेद शतकम यज्ञ के अंतर्गत अचार्य आर्य नरेश के ब्रह्मत्व में वेद मंत्रों की आहुतियां दीं जाएंगी।