
सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की महिलाओं ने मनाया लहरिया महोत्सव, रखी गई कई प्रतियोगिताऐं
आज दिनांक 07 अगस्त - सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से लहरिया महोत्सव महिलाओं द्वारा श्री नगर रोड स्थित होटल डाटा इन में धूमधाम से व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि लहरिया महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्नेहा भाटी, नंद भाटी, मधु सैनी व ज्योति सोनी रही। लहरिया महोत्सव में महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार, नृत्य व मेंहदी प्रतियोगिता रखी थी जिसमें सभी महिलाऐं सज-धज कर सोलह श्रृंगार कर पहंुची, इसी क्रम में नृत्य व मेंहदी प्रतियोगिताऐं भी रखी गई जिसमें गुलशन बेगम, मीनाक्षी, विजयी रही और नृत्य प्रतियोगिता में दृष्टि राय व कुमुद महेश्वरी मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक रही। सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की निर्णायक द्रोपती कोली रही। सावित्रीबाई फुले संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे उसमें से राम कन्या, सुमन भाटी, बबीता टाक, बबीता मौर्य, रजनी कच्छावा, नीतू गहलोत, सुशील चौहान, ममता पालरिया, रेखा आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष सुनीता चौहान की ओर से भी यह प्राइस रखा तमोला का और सभी ने एंजाय किया। इसमें सभी मुख्य अतिथियों ने अपनी अपनी तरफ से पुरस्कार दिए। न्यू प्रोग्रेसिव पेटर्न स्कूल, साई आर्थाे क्लिनिक, नेचुरल आकर्षण स्टोन द्वारा पुरस्कार वितरण किये गये। इसी क्रम में आस्था बुटीक की ओर से व नित्यश्री साड़ी की ओर से भी प्राइज आकर्षण का केंद्र था। कार्यक्रम में एक एग्जिबिशन भी लगाई गई जिसमें ज्वेलरी, मसाले, कॉस्मेटिक व साड़ी की स्टॉल रखी गई। कार्यक्रम का समापन सामुहिक भोज के साथ हुआ।