
अग्रवाल समाज महिला शाखा का लहरिया तीज महोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न, कई प्रतियोगिताऐं हुई आयोजित
- अग्रवाल समाज महिला शाखा का हर वर्ष की भंाति इस वर्ष भी लहरिया तीज महोत्सव लायंस भवन वैशाली नगर में समाज की महिला शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्ण हर्षाेउल्लास व विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित किया गया।
श्रीमती उषा बंसल के मुख्य आतिथ्य, संरक्षिका राधिक व अनिता बंसल की अध्यक्षता में लहरिया तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अनेक प्रतियोगिताई रखी गई। सभी महिलाऐं लहरिया परिधान में सोलह श्रंृगार कर सज-धज कर कार्यक्रम में पहंुची। महिलाओं ने कार्यक्रम में सावन के मधुर गीत, नृत्य नाटिका कर धार्मिक संस्कृति का संदेष दिया। रैनी सीजन कैट लॉक द्वारा उपस्थित सभी महिला दर्षको का मन मोह लिया। सबसे अच्छी सजी-धजी लहरिया क्वीन का चयन भी किया गया। कार्यक्रम में बिना गैस, चुल्हे के तरह-तरह के व्यंजनो की प्रस्तुति भी की गई जिसमेे महिलाओं ने केक, बर्फी, पेस्ट्री, आईसक्रीम आदि बनाये। सीजनेबिल ड्रिंक में ठण्डाई, ज्यूस आदि भी बनाये गये। प्रतियोगिता में बेस्ट मेकअप व तरह तरह की हेयर स्टाईल भी बनाई गई।
प्रतियोगिता में नृत्य में अक्षिता गुप्ता प्रथम, पिंकी गर्ग द्वितीय, नाटक में नीलम अगव्राल प्रथम, सुमन व मंजू द्वितीय, प्रोप्स ड्रेस में मेघा अगव्राल प्रथम, अनिता बंसल द्वितीय व लहरिया क्वीन में अनिता गर्ग प्रथम स्थान पर रही। सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कार वितरण किये गये। कार्यक्रम का समापन अग्रवाल समाज व महिला शाखा के सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा अनिता बंसल ने समाज में बड़ी समस्या बच्चो द्वारा मोबाईल की लत गंभीर समस्या के निदान हेतु सुझाव मांगे व अपने विचार प्रस्तुत किये