
हरियाली अमावस्या के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय कैंपस में एबीआरएसएम के द्वारा किया गया वनारोपण
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 2015 से एक शिक्षक एक वृक्ष अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान की कड़ी में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा सेवा एवं पर्यावरण आयाम के तहत कुल 2100 पौधे (प्रथम चरण में 1000 एवं द्वितीय चरण में 1100 पौधे) लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत आज हरियाली अमावस्या के अवसर पर विश्वविद्यालय में 100 पौधे लगाकर इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। विशेषकर यह वृक्षारोपण फलदार पौधों का किया जा रहा है। जिसके तहत आम, शहतूत, बील, अंजीर, गोंदे एवं अर्जुन इत्यादि के 6 से 10 फीट की ऊंचाई के पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। यह फलदार पौधों का वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य वनस्पति तथा जीव जंतुओं के सृष्टि कल्याण एवं जैव विविधता संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए किया रहा है। आज इस कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं चिंतक श्री हनुमान सिंह राठौड़, एबीआरएसएम के सेवा एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख प्रो सुशील कुमार बिस्सू, एबीआरएसएम के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो सुभाष चंद्र, इकाई के सचिव प्रो. अरविंद पारिक, प्रो. प्रवीण माथुर, प्रो. ऋतु माथुर, प्रो. शिवदयाल सिंह, राजेंद्र तिवारी, डॉ. सूरज मल राव, डॉ विवेक शर्मा, डॉ राजू शर्मा सहित अतिथि, शिक्षक, कार्मिक एवं शोधार्थी तथा विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश में बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल पर्यावरण संरक्षण होता है। अपितु विश्विद्यालय के विद्यार्थियों, कार्मिकों एवं शिक्षकों की भागीदारी से विकसित राष्ट्र के लिए पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान का महत्व भी सिद्ध होता है।