News Image

23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

1998 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।

1999 – मोरक्को के शाह हसन का निधन।

2000 – नागो में समूह-8 (G8) का 26वां शिखर सम्मेलन व्यापक घोषणाओं के साथ सम्पन्न हुआ।

2001 – मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2005 – मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के होटलों में बम विस्फोट, लगभग 100 लोगों की मौत।

2007 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा, मुहम्मद ज़हीर शाह का निधन।

2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा।

23 जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति

1856 – बाल गंगाधर तिलक, स्वतंत्रता संग्राम के उग्र राष्ट्रवादी, गणितज्ञ और दार्शनिक।

1898 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय, प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता।

1906 – चंद्रशेखर आज़ाद, महान स्वतंत्रता सेनानी।

1934 – निर्मला जोशी, मदर टेरेसा की संस्था 'मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज' की प्रमुख।

1936 – शिव कुमार बटालवी, विख्यात पंजाबी कवि।

1947 – एल. सुब्रमण्यम, प्रतिभाशाली भारतीय वायलिन वादक और संगीतकार।

1947 – मोहन आगाशे, रंगमंच के कलाकार, फिल्म अभिनेता और मनोचिकित्सक।

23 जुलाई को हुए निधन

1932 – महमूद, भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक।

1993 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे, छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी।

2007 – मोहम्मद ज़हीर शाह, अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा।

2012 – लक्ष्मी सहगल, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।

2016 – एस. एच. रज़ा, विश्व विख्यात भारतीय चित्रकार।