
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के अंगीकरण दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया
‘‘तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की एकता, विविधता और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है।
अजमेर 22 जुलाई 2025 - सेंट पॉल स्कूल अजमेर में आज प्रातः 11ः45 बजे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के अंगीकरण दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्राचार्य फादर रोनाल्ड लोबो के मार्गदर्शन में तथा सर्व-धर्म मैत्री समिति के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रकाष जैन ने बताया कि कार्यक्रम में तिरंगे के रंगों-केसरिया, सफेद, हरे और अशोक चक्र-के प्रतीकात्मक महत्व पर प्रकाश डाला गया। केसरिया रंग त्याग, बलिदान और साहस का प्रतीक है, जो राष्ट्र की एकता और वीरता को दर्शाता है। सफेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का प्रतीक है, जो देश की अहिंसक और समावेशी प्रकृति को उजागर करता है। हरा रंग समृद्धि, प्रगति और प्रकृति के साथ भारत के गहरे संबंध को दर्शाता है। केंद्र में स्थित अशोक चक्र, जो 24 तीलियों वाला नीला चक्र है, धर्म और प्रगति का प्रतीक है, जो निरंतर विकास और नैतिकता की ओर संकेत करता है।
फादर रोनाल्ड लोबो ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की एकता, विविधता और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। इसे अपनाने का दिन हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।’’ सर्व-धर्म मैत्री समिति ने इस अवसर पर सभी धर्मों के बीच एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सर्व-धर्म मैत्री समिति फादर कॉस्मॉस शेखावत, अध्यक्ष प्रकाश जैन, फादर एलियास ने किया। इस अवसर पर फादर कॉस्मॉस शेखावत, फादर रोनाल्ड लोबो, गोयल एवं प्रकाश जैन द्वारा रेखांकित किया गया। समारोह में पादरी अजय, डॉ. बी.एस. राठौड़, प्रेम प्रकाश, बौद्ध प्रतिनिधि के रूप में ज्योतियाना और विक्रम सिंह, डॉ. मंसूर अली, गायत्री परिवार के प्रतिनिधि गोयल व सूरज गुर्जर उपस्थित थे।