
भारतीय जनता पार्टी एक विचार है, एक संस्कार हैः- भदेल
अजमेर शहर। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में रविवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनन्दन का कार्यक्रम होटल दाता इन में आयोजित किया गया। जिसमें विधायक भदेल द्वारा सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
विधायक भदेल ने अपने उद्बोधन में भाजपा की नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को अपने दायित्वों से अवगत कराया। भदेल ने कार्यकारिणी को बताया कि भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। कार्यकर्ता को संगठन के दायित्व को बहुत खुबी से निभाना चाहिए।
विधायक भदेल ने कहा कि कार्यकारिणी को कैसे आगे बढना है कैसे कार्य करना है इन सभी से अवगत कराया। ध्येनिष्ठ कार्यकर्ताओं की शक्ति एवं सरकार का सुनियमन सुशासन की गारंटी बनती है। अपने दायित्वों को ऐसे निभाया जाये आमजन का हित हो। सभी कार्यकर्ताओं जनता की समस्या के निदान के लिए प्रयास कर उन्हें समस्याओं से मुक्ति दिलाये। भाजपा सरकार की नीति को अंतिम पक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाये।
साथ ही विधायक भदेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सामने जो चुनौतियां है, उन चुनौतियों को कार्यकारिणी माध्यम से ही समाधान प्राप्त करना है। भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को एक साथ मिलकर कार्य को करना है यही भारतीय जनता पार्टी का विचार भी है और यही भारतीय जनता पार्टी संगठन का लक्ष्य भी है।
माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद टांक ने कार्यकारिणी में भरा नया जोश
कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टांक ने भी भाजपा शहर जिला अजमेर की नई कार्यकारणी को अपना आर्शीवचन देकर सभी में नया जोश भरा। उन्होने सभी को संगठन के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करने को कहा। संगठन को कैसे आगे बढाना है क्या करना है इन सभी पर अपने विचार प्रकट किये। उन्होने कहा कि किसी समय में भी संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर संगठन का कार्य किया करता था, आज वही संगठन ने मुझे राज्यमंत्री का दर्जा दिया है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री महेन्द्र जी कुमावत, शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, देहत जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, नगर परिषद, अजमेर के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शहर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादोन, समरथ सिंह राठौड, शहर जिला महामंत्री राजेश घाटे, किशन बंग, देहात जिला महामंत्री अर्जुन नलिया, शहर जिला मंत्री हेमन्त सांखला, अंकित गुर्जर, रामस्वरुप सुंडा, बीना टांक, काजल जेठवानी, जिला मुख्य प्रवक्ता सोमरत्न आर्य, जिला प्रवक्ता श्याम सुन्दर वैष्णव, दिलावर चौहान, दीपक शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, मीडिया संयोजक विक्रम सिंह राठौड, मीडिया सह-संयोजक शतविभा पाराशर, सह-संयोजक सोशल मीडिया सागर झामनानी, बंसीलाल कंवरिया, सह-संयोजक आईटी निक्की जैन, भोपालकांत बैरवा, जिला संयोजक मन की बात के नीरज पारीक सहित मण्डल अध्यक्ष हितेश ढाबरिया, रजनीश चौहान उपस्थित रहे।