News Image

सोने में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम का भाव ₹9,700 चढ़कर ₹1.3 लाख के पार

 

सोने की कीमतों में सोमवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। विदेशी बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने और रुपये में गिरावट के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹9,700 की तेजी के साथ ₹1,30,300 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को सोना ₹1,20,600 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹2,700 की तेजी के साथ ₹1,22,700 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। इससे पहले यह शुक्रवार को ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी चमकी
सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखी गई। चांदी सोमवार को ₹7,400 की मजबूती के साथ ₹1,57,400 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में यह ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं में तेजी रही। सोना लगभग 2% चढ़कर $3,949.58 प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 1% की तेजी आई और यह $48.75 प्रति औंस पर पहुंच गई।