News Image

30 सितंबर: इतिहास में आज का दिन

🔹 महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

1687 – मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब ने हैदराबाद स्थित गोलकुंडा किले पर कब्ज़ा किया।

1947पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1984उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।

1993महाराष्ट्र (औरंगाबाद) में भयंकर भूकंप से 10,000 से अधिक लोगों की मृत्यु और लाखों लोग बेघर।

2001

इस्रायल की मंत्रिपरिषद ने फिलिस्तीन के साथ हुए शांति समझौते को मंजूरी दी।

कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का निधन।

2002

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने एक मंदिर को क्षतिग्रस्त किया

चीन ने भारत के साथ वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा जताई।

2003विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

2004चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गई।

2005 – समाचार एजेंसी रायटर ने अमेरिकी सेना पर इराक़ में पत्रकारों को दबाने का आरोप लगाया।

2007

पाकिस्तान में परवेज़ मुशर्रफ़ के खिलाफ विपक्ष के 236 सांसदों/विधायकों ने इस्तीफा दिया।

संयुक्त राष्ट्र दूत इब्राहिम गांबरी ने म्यांमार में आंग सान सू की और सैन्य सरकार से मुलाकात की।

पॉप स्टार शकीरा ने पेरू व निकारागुआ में भूकंप राहत के लिए 159.1 करोड़ रुपये का दान दिया।

2009मन्ना डे को दादा साहब फाल्के पुरस्कार (2007) के लिए चुना गया।

2010इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाबरी मस्जिद मामले में विवादित भूमि को तीन हिस्सों में बांटने का निर्णय दिया:

रामलला विराजमान

निर्मोही अखाड़ा

सुन्नी वक्फ़ बोर्ड

🎂 जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1837पं. श्रद्धाराम शर्मा – हिंदी और पंजाबी के साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी।

1861गुरुजाडा अप्पाराव – प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।

1893वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी।

1894आर. आर. दिवाकर – कांग्रेस नेता।

1900एम. सी. छागला – न्यायधीश, राजनयिक व केंद्रीय मंत्री।

1922ऋषिकेश मुखर्जी – प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक।

1934राज कुमार डोरेन्द्र सिंह – मणिपुर के पाँचवें मुख्यमंत्री।

1962शान – लोकप्रिय भारतीय गायक।

1970दीपा मलिक – पैरालंपिक एथलीट (शॉटपुट, जेवलिन थ्रो)।

🕯️ निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

1914अल्ताफ़ हुसैन हाली – प्रसिद्ध उर्दू कवि व साहित्यकार।

1943रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता के पुरोधा।

1955जेम्स डीन – हॉलीवुड अभिनेता।

1994सुमित्रा कुमारी सिन्हा – कवियित्री व लेखिका।

2001माधवराव सिंधिया – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता।

2009राव वीरेन्द्र सिंह – हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री।

2017यूसुफ़ शेख – प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार।

🌐 महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) – भाषाई विविधता और अनुवादकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।