News Image

यूक्रेन युद्ध पर ब्रिटिश खुफिया प्रमुख का बड़ा बयान – “पुतिन शांति वार्ता के इच्छुक नहीं, दुनिया को बहका रहे हैं”

 

ब्रिटेन की गुप्तचर एजेंसी एमआई6 के प्रमुख सर रिचर्ड मूर ने शुक्रवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को लेकर शांति वार्ता करना चाहते हैं, ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। इस्तांबुल स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास में अपने विदाई भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि पुतिन दुनिया को सिर्फ बहला रहे हैं और अपनी मर्जी थोपने की कोशिश कर रहे हैं।

मूर ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर आसान जीत का अनुमान लगाकर अपनी क्षमता से ज़्यादा बोझ उठा लिया है। उन्होंने यूक्रेनी जनता के हौसले को कम करके आंका, लेकिन यह युद्ध यूक्रेन की राष्ट्रीय पहचान को और मजबूत कर रहा है।

एमआई6 प्रमुख के मुताबिक, इस संघर्ष ने न केवल यूक्रेन को पश्चिम के करीब किया है बल्कि स्वीडन और फिनलैंड को भी नाटो में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। मूर ने आरोप लगाया कि पुतिन दुनिया, अपने नागरिकों और शायद खुद से भी झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस से कहीं बड़ी ताकतें भी इस तरह कमजोर देशों को अधीन करने में विफल रही हैं।