 
                            
                        जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया रात्रि को जानी शहर में वर्तमान स्थित
अधिकारियों को सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने मंगलवार रात्रि को वर्षा के पश्चात वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर में विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्रहमपुरी, कालाबाग, बजरंगगढ़ चौराहा, गुलमोहर कॉलोनी तथा सागर विहार पाथ वे की व्यवस्थाओं का विशेष रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान ने अजमेर शहर में जल निकासी की अब तक की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति शेष नहीं रहे और जनजीवन शीघ्र सामान्य हो गया है। आनासागर झील के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए एस्केप चैनल के गेट खुले हुए हैं। जलस्तर के सुरक्षित स्तर पर आते ही गेट को पुनः बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एस्केप चैनल से बाहर निकलने वाले जल मार्गों के अलावा बाकी सभी क्षेत्रें से जल की निकासी हो चुकी है। सुरक्षित स्तर प्राप्त होने तक गेट के गेज को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।